Sunday, January 25, 2015

बवासीर की परेशानी में खाए यह आहार

खाइये ये आहार - 

1. घुलनशील रेशा युक्‍त आहार ना केवल पाइल्‍स को ठीक करेगा बल्कि कब्‍ज की समस्‍या से भी छुटकारा दिलाएगा। रोजाना ताजे फल और सब्‍जियों का सेवन करें और इस बीमारी से निजात पाएं।

 2. कुछ तरह की फलियां जैसे, बींस, राजमा, सोया बींस, काली बींस, मटर और दाल आदि में बहुत फाइबर पाया जाता है, जो कि आसानी से हजम भी हो जाते हैं और आंत में जा कर चिपकते भी नहीं हैं।

 3. प्राकृतिक रूप से पाइल्‍स को ठीक करने के लिये खूब पानी पीजिये। दिन में करीब 8-10 गिलास पानी जरुर पिये। इसके अलावा फ्रेश फ्रूट जूस और सब्‍जियों का सूप पीजिये।

 4. पाइल्‍स का रोग ठीक करने में केला भी बडा़ लाभदायक साबित होता है। रोजाना खाना खाने के बाद या फिर सुबह खाली पेट केले का सेवन करें।

 5. मसालेदार भोजन और आधा पका हुआ भोजन का सेवन बिल्‍कुल भी ना करें क्‍योंकि इससे कब्‍ज होता है। इसके अलावा शराब का सेवन करते हैं तो वो भी बंद कर दें। 

6. आम, मुसम्‍मी, अंजीर और जामुन का जूस पीने से यह समस्‍या दूर होगी। इसके अलावा अधिक कॉफी भी नुकसानदेह है क्‍योंकि यह शरीर में पानी की कमी पैदा करती है। 

7. सिट्रस या खट्टे फल जैसे, नींबू, संतरा, मुसम्‍मी, चीज़, दही, सेब, और टमाटर पाइल्‍स को प्राकृतिक तरीके से ठीक करते हैं। इन्‍हें अपने आहार में जरुर शामिल करें।

 8. रात को सोने से पहले पानी में अंजीर या खजूर को भिगोने के बाद सुबह खाली पेट इन्‍हें खा लें। इन दोनों में काफी फाइबर पाया जाता है जो कि पेट के हर रोग को ठीक कर देता है। इसके अलावा रोजाना एक्‍सरसाइज भी करें।

No comments:

Post a Comment